यूके में लॉन्च एसयूवी में एमजी ने पायलट ड्राइवर असिस्टेंस सूट, रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसी तकनीक जोड़ी है। वहीं ग्राहकों को स्ट्रेस फ्री ड्राइविंग का अनुभव देने के लिये एमजी पायलट फीचर में एडवांस इमरजेंसी ब्रैकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन कीपिंग असिस्ट और अडप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि फाइव सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV में 44.5 किलोवॉट की लीथियम-आयन फ्रंट एक्स्ले माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है जो व्हीकल को 141 बीएचपी की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगी। इसमें लेटेस्ट रेस्पॉन्सिव 8-इंच कलर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें सैटेलाइट नेविगेशन, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग और डीएबी रेडियो का फीचर भी दिया जा सकता है।