
Electric Vehicles : इलेक्ट्रिक वाहनों से रुकेगा प्रदूषण : अनुराग ठाकुर,Electric Vehicles : इलेक्ट्रिक वाहनों से रुकेगा प्रदूषण : अनुराग ठाकुर,Electric Vehicles : इलेक्ट्रिक वाहनों से रुकेगा प्रदूषण : अनुराग ठाकुर
इलेक्ट्रिक वाहनों से रुकेगा प्रदूषण : अनुराग ठाकुर
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में प्रदूषण को खत्म करने में इलेक्ट्रिक वाहन अहम योगदान देगा और यह सेक्टर देश की इकोनॉमी को बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।
अनुराग ठाकुर प्रगति मैदान में चल रही इलेक्ट्रिक वाहन की तीन दिवसीय प्रदर्शनी ईवी एक्सपो 2019 के समापन समारोह में बोल रहे थे। एक्सपो के अंतिम दिन रविवार को बड़ी तादाद में लोक मेले में पहुंचे। तीन दिवसीय मेले में लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों कि नई अत्याधुनिक तकनीकों के बारे में जाना। जहां दर्शकों के लिए यह एक्सपो मनोरंजन व जानकारी का केंद्र बना वहीं ई-वाहन डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सौदे संबंधी जानकारी हासिल की। एक्सपो में 250 से अधिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ई-वाहन कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल के क्षेत्र में आने वाले बदलाव और नई-नई तकनीकों को पेश किया। इस तीन दिवसीय एक्सपो में कई कंपनियों ने अपने नए टू व्हीलर और थ्री व्हीलर मॉडल्स भी लॉन्च किए। अनुराग ठाकुर ने एक्सपो के आयोजक अनुज शर्मा के इन सार्थक प्रयासों की सराहना की और देश के एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए बधाई दी।
Published on:
22 Dec 2019 08:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
