Smart Meter in Rajasthan: राजस्थान में करीब 1.43 करोड़ कनेक्शनधारियों के स्मार्ट मीटर लगाने का काम जल्द शुरू होगा। जिससे उपभोक्ताओं को 15 पैसे सस्ती बिजली मिल सकेगी। राज्य सरकार ने हर घर, दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर ली है। स्मार्ट मीटर को ‘बिजली मित्र’ ऐप से कनेक्ट किया जाएगा। इसके तहत प्रीपेड यानी ‘पहले पैसा फिर बिजली’ का ऑप्शन चुनने पर 15 पैसे प्रति यूनिट बिजली डिस्काउंट मिलेगा।