आबकारी अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि हथकड़ शराब को लेकर किशनपुरा के मीणों की ढाणी में कार्रवाई की गई। वहां पर बड़ी मात्रा में हथकड़ शराब व वॉश मिली। शराब को जब्त कर लिया और करीब छह हजार लीटर वॉश को नष्ट कर दिया गया। शराब माफिया खड्ढे में भरे गंदे पानी का शराब बनाने में इस्तेमाल कर रहे थे। कार्रवाई के बाद शराब माफिया भाग निकले। शराब माफियाओं की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। यहां पर तैयार शराब बस्सी, जमवारामगढ व दौसा जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती है। इस हथकड़ शराब के पीने से जान जाने का खतरा भी रहता है। शराब को बनाने में गंदे पानी का उपयोग किया जा रहा था जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।