30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर हेरिटेज नगर निगम का एक्सईएन ‘मिठाई का डिब्बा’ लेते दबोचा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज ( Jaipur Heritage Nagar Nigam ) के अधिशाषी अभियंता ( Executive Engineer ) शेरसिंह चौधरी और ठेकेदार गोविंद अग्रवाल ( Contractor ) को एक लाख रुपए ( One Lac Rupees ) की रिश्वत ( Bribe ) लेते व देते रंगेहाथों गिरफ्तार ( Arrested ) कर लिया। ( Jaipur News )
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kaushik

•

Updated: 14 Nov 2020, 1:21 AM IST

जयपुर हेरिटेज नगर निगम का एक्सईएन 'मिठाई का डिब्बा' लेते दबोचा

जयपुर हेरिटेज नगर निगम का एक्सईएन 'मिठाई का डिब्बा' लेते दबोचा

-ठेकेदार डिब्बे में दे रहा था एक लाख की घूस

-अधिशाषी अभियंता को घूस लेते-ठेकेदार को देते रंगेहाथों किया गिरफ्तार

- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ( ACB ) ने जयपुर नगर निगम हेरिटेज ( Jaipur Heritage Nagar Nigam ) के अधिशाषी अभियंता ( Executive Engineer ) शेरसिंह चौधरी और ठेकेदार गोविंद अग्रवाल ( Contractor ) को एक लाख रुपए ( One Lac Rupees ) की रिश्वत ( Bribe ) लेते व देते रंगेहाथों गिरफ्तार ( Arrested ) कर लिया। ( Jaipur News ) आरोपी ठेकेदार धनतेरस पर मिठाई के डिब्बे में यह रकम रखकर दे रहा था।

-बिल पास कराने की एवज में धनतेरस उपहार

डीजी बी.एल. सोनी ने बताया कि वैशाली नगर स्थित गिरनार कॉलोनी निवासी अधिशाषी अभियंता शेरसिंह चौधरी के आवास पर ही दोनों को गिरफ्तार किया गया। ठेकेदार यह राशि खुद और अन्य ठेकेदारों के जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कार्यों के बिल पास कराने की एवज में बतौर किश्त दे रहा था।

-एसीबी को लगातार मिल रही थी शिकायतें

सोनी ने बताया कि एसीबी को नगर निगम की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते एडीजी दिनेश एम.एन. ने एसीबी की जयपुर ग्रामीण विंग को आरोपी अधिशाषी अभियंता और ठेकेदार पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। टीम गोपनीय तरीके से दीपावली पर्व पर भ्रष्ट अधिकारी और रिश्वत देने वालों पर नजर रखे हुए थी।

-एसीबी टीम को मिली पुख्ता सूचना

एसीबी टीम को पुख्ता सूचना थी कि ठेकेदार आरोपी अधिशाषी अभियंता को मिठाई के डिब्बे में रकम देने जा रहा है। एसीबी की दो टीमें गिरनार कॉलोनी में अधिशाषी अभियंता और बुद्धसिंहपुरा स्थित ठेकेदार के घर सर्च करने में जुटी है। एसीबी उप अधीक्षक सायर सिंह तलाशी की कार्रवाई कर रहे हैं।

-हेल्पलाइन पर दे सकते जानकारी

एसीबी महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हेल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24&7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी राजस्थान राज्य में राज्यकर्मियों के साथ-साथ केंद्र सरकार के कार्मिकों पर भी कार्रवाई करने को अधिकृत है।