14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाटक में दिखाई दो प्रेमियों की विफल प्रेम कहानी

जवाहर कला केन्द्र की ओर से शुक्रवार को नाटक दो किनारे का मंचन किया गया। नाटक जेकेके की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत रंगायन सभागार में प्रदर्शित किया गया। नाटक दो प्रेमियों के की विफल प्रेम कहानी को दिखाता है। नाटक का मंचन अमन अक्षर की कविताओं के साथ किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
नाटक में दिखाई दो प्रेमियों की विफल प्रेम कहानी

नाटक में दिखाई दो प्रेमियों की विफल प्रेम कहानी

जवाहर कला केन्द्र की ओर से शुक्रवार को नाटक दो किनारे का मंचन किया गया। नाटक जेकेके की पाक्षिक नाट्य योजना के तहत रंगायन सभागार में प्रदर्शित किया गया। नाटक दो प्रेमियों के की विफल प्रेम कहानी को दिखाता है। नाटक का मंचन अमन अक्षर की कविताओं के साथ किया गया।

यह है नाटक का सार...

नाटक में सुमित और विनीता मुख्य भूमिका में दिखे। कहानी में दोनो एक दूसरे से प्रेम करते है, लेकिन परिस्थितियों के चलते शादी नहीं पाते। नाटक की शुरुआत विनीता और उसके पति नवीन के बीच संवाद के साथ होती है। आगे विनीता और सुमित की पिछली जिंदगी की यादों के साथ नाटक आगे बढ़ता है। दोनों स्कूल के समय से ही साथ पढ़ते थे। लेकिन दोनों की शादी किसी और के साथ हो जाती है। शादी के 9 साल बाद विनीता अपने घर आती हैं। बिछड़े हुए दोनों प्रेमी दुखी मन के साथ एक दुसरे से आगे भी मिलते रहने का वादा करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग