14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं भूल पा रहा पूरा परिवार खौफ की रात, आखिर क्या हुआ उनके साथ

दिल्ली हाईवे पर रविवार देर रात की घटना, पुलिस जुटी आरोपितों की तलाश में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 20 Feb 2018, 9:50 PM IST

jaipur

मो. तस्लीम उस्मानी / जयपुर। करीब दो बजे हम परिवार के साथ जयपुर वापस आ रहे थे, बच्चे शादी की बात कर रहे थे। चंदवाजी के पास से गुजर रहे थे, पत्नी की बात का जवाब देते हुए हम आगे बढ़े तभी एक कार आगे आकर अचानक रुकी। हम समझ नहीं पाए तब एक कार मेरी कार के पीछे आ गई और आगे वाली कार में से तीन युवक हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए उतरे। ...और हम सभी का मोबाइल, पर्स और बैग कार में छोड़कर बाहर निकलने के लिए बोला। इसके बाद उनमें से एक युवक कार में बैठा और जयपुर की ओर लेकर फरार हो गया।


घटना की जानकारी देने के लिए मेरे पास मोबाइल तक नहीं था। करीब आधा किमी तक अंधेरे में पैदल चलते हुए एमिटी एनिवर्सिटी पहुंचे। वहां से हमने पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह दास्तां रामगंज, तोपखाना हुजूरी निवासी कमील अहमद और उनके परिवार की है। चंदवाजी थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। रात तीन बजे भाई तारिक घटना स्थल पर पहुंचे और सभी को जयपुर लेकर आए।

बड़े सदमे में, बच्चे रो रहे थे

शाहीन ने बताया कि घटना के बाद से हाईवे पर पूरा परिवार डर रहा था। बच्चे रो रहे थे। हमने कई वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसी ने नहीं रोका। एमिटी यूनिवर्सिटी तक पहुंचने में करीब 20 मिनट लगे। ये पल कभी न भूलने वाले थे।

ये सामान ले गए
गाड़ी के अलावा दो गोल्ड के नेकलेस, एक गोल्ड व मोतियों का रानीहार, पर्स में रखे चार हजार रुपए, एटीएम कार्ड ले गए।

पुलिस अब तक खाली हाथ
चंदवाजी थानाधिकारी अमीर हसन ने बताया कि घटन के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इस रोड से निकल रहे लिंक रोड पर भी तलाशी अभियान जारी है।