13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद किसान नेता रामपाल जाट ने थामा इस पार्टी का हाथ

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Oct 17, 2018

rampal

rampal

जयपुर।

मानवेन्द्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद किसान नेता रामपाल जाट ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

रामपाल ने कहा, मुख्यमंत्री ने किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, उन्होंने कभी किसानों की बात नहीं सुनी, इसलिए मैं भाजपा छोडऩे पर मजबूर हो गया। जाट ने टोंक से चुनाव लडऩे की बात कही। खुद को किसान हितैषी बताते हुए रामपाल ने कहा कि सभी दलों में किसान विंग है, लेकिन किसान देश का कर्णधार है उसको केंद्र में रखकर योजना बनाने की जरूरत है।

जाट ने कहा, प्रत्याशियों का चयन पांच सितारा होटल में बैठकर नहीं बल्कि लोगों के बीच जाकर होना चाहिए, हमने टोंक में जाकर ऐसा ही किया। 186 गांवों में जाकर लोगों की बात सुनी है किसानों की बात सुन उसके निस्तारण का वादा भी किया है। रामपाल जाट के आप में शामिल होने के साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी को जाट के आने से बल मिलेगा।