26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक मंच पर फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां

फैशन और डिजाइन के हर रंग और हर पहलू को बखूबी बयां करते इस क्षेत्र की नामचीन हस्तियां शुक्रवार को एक मंच पर स्टूडेंट्स से रूबरू हुईं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakhi Hajela

•

Oct 09, 2021

एक मंच पर फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां

एक मंच पर फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां

फिजाओं में घुली फैशन की बयार
एक्सपट्र्स ने दिए सक्सेस टिप्स

जयपुर।
फैशन और डिजाइन के हर रंग और हर पहलू को बखूबी बयां करते इस क्षेत्र की नामचीन हस्तियां शुक्रवार को एक मंच पर स्टूडेंट्स से रूबरू हुईं। इन हस्तियों ने स्टूडेंट्स में इस क्षेत्र की संभावनाओं को ना सिर्फ शब्र्दं में बयां किया बल्कि उनके साथ रैम्पवॉक एवं फैशनटॉक में भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मौका था मानसरोवर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज के डिजाइन डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का। इसमें फैशन डिजायनर प्रियंका चुग एवं प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डिजाइन इंक के अंशूमान शर्मा समेत अन्य फैशन एंड डिजाइनिंग एक्सपट्र्स ने स्टूडेंट्स से रूबरू होकर उन्हें इस क्षेत्र की बारीकियों से अवगत करवाया। कॉलेज की डायरेक्टर रूपल पोद्दार ने स्टूडेंट्स को इस क्षेत्र में मिलने वाली अपार संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट्स को बेहतर परफॉर्म करने एवं बेहतर डिजाइन तैयार करने पर उन्हें विदेशी यूनिवर्सिटीज में डिस्प्ले करवाने का भी वायदा किया।