10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्याआश्रम स्कूल में फीस को लेकर आज फिर हंगामा

— अभिभावकों ने कहा स्कूल प्रशासन ने आज अभिभावकों को मिटिंग के लिए बुलाया था

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Apr 16, 2018

fees hike

fees hike

जयपुर। प्रदेशभर के निजी स्कूलों में इन दिनों फीस वृद्धि का मामला चल रहा है। निजी स्कूलों द्वारा हर साल फीस बढ़ाने के मामले में अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकों ने इस संबंध में सरकार और शिक्षा राज्यमंत्री तक को शिकायत की है, लेकिन उन्हें कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। राजधानी के जेएलएन मार्ग स्थित विद्याश्रम स्कूल में आज फिर से अभिभावकों ने फीस वृद्धि वापस लेने को लेकर हंगामा कर दिया। वहीं कांग्रेस ने भी निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि करने के मामले में आज शिक्षा संकुल के बाहर प्रदर्शन किया।

हर साल बढ़ा रहे फीस
गौरतलब है कि इससे पहले भी अभिभावकों ने 9 अप्रेल को फीस वृद्धि वापस लेने के लिए स्कूल में हंगामा किया था। बाद में अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच वार्ता हुई, लेकिन वार्ता विफल रही। अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूल प्रशासन ने आज वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन स्कूल ने कोई वार्ता नहीं की। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इस बार 20 से 30 प्रतिशत से भी अधिक फीस वृद्धि की है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन ने फीस कम नहीं की तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल हर साल फीस बढ़ा रहा है, फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रिंसिपल बोली स्कूल में तमाशा नहीं करें
प्रदर्शन के काफी देर बाद में स्कूल प्रिंसिपल प्रतिमा शर्मा अभिभावकों के बीच पहुंची और उन्होंने अभिभावकों से कहा आपने फीस वृद्धि के मामले में सरकार को शिकायत की है सरकार अपना काम कर रही है। स्कूल में तमाशा नहीं करें, बोर्ड का काम चल रहा है। मैं अपना जवाब सरकार को दे चुकी हूं। इस पर अभिभावकों ने कहा फीस स्कूल ने बढ़ाई है, सरकार ने नहीं बढ़ाई। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रशासन की ओर से इस संबंध में बात करने के लिए उन्हें आज बुलाया गया था, लेकिन अब कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।
वहीं पत्रिका टीवी संवाददाता ने जब प्रिंसिपल से बात करना चाही तो प्रिंसिपल ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग