घग्घर नदी के प्रवाह क्षेत्र, जहां कभी हड़प्पा कालीन सभ्यता परवान चढ़ी, वहीं गाय चराते यासीन और रशीदा के बीच इश्क हुआ। इश्क परवान चढ़ा तो दोनों ने निकाह कर लिया। कई साल तक गृहस्थी की गाड़ी आराम से चली। अब दोनों एक मुकदमे में आरोपी हैं। श्रीगंगानगर की पुलिस ने बताया है कि इनकी दोनों की प्रेम कहानी आठ-दस पहले शुरू हुई। रशीदा बांग्लादेश से दिल्ली होते हुए हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे पहुंची। यहीं इसकी मुलाकात बीकानेर महाजन कस्बे से घग्घर नदी के प्रवाह क्षेत्र में गाय चराने आए यासीन से हुई।