2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड में डूबी फेरी बोट, 15 लोगों की मौत

Ferry Capsizes In Indonesia: इंडोनेशिया में फेरी बोट डूबने का एक और मामला सामने आया है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Jul 2023, 3:38 PM IST

ferry_sinks_in_indonesia_1.jpg

Ferry capsizes in Indonesia

इंडोनेशिया (Indonesia) एक ऐसा देश है जहाँ आइलैंड्स की बाहुल्यता है। रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में 17 हज़ार से ज़्यादा आइलैंड्स हैं। ऐसे में पर्यटकों की भी भीड़ रहती है। इंडोनेशिया में एक आइलैंड से दूसरे आइलैंड पर जाने के लिए सामान्य तौर पर फेरी बोट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इंडोनेशिया में फेरी बोट डूबने के मामले अक्सर ही देखे जाते हैं। ऐसा ही एक और मामला हाल ही में सामने आया है। यह हादसा इंडोनेशिया के सुलावेसी आइलैंड (Sulawesi Island) पर हुआ, जहाँ रविवार आधी रात को 40 यात्रियों को ले जा रही एक फेरी बोट पानी में पलट गई और डूब गई।


15 लोगों की मौत, 19 लापता

रिपोर्ट के अनुसार सुलावेसी आइलैंड में फेरी बोट के डूबने से अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 19 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की पहचान कर ली गई है और लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार लोगों के लापता होने की वजह से यह आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि रेस्क्यू टीम सभी लापता लोगों को सुरक्षित ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 2 टीमें लगाईं गई हैं।


यह भी पढ़ें- फिज़ी में 6.0 तीव्रता के भूकंप और 3 आफ्टरशॉक्स से कांपी धरती, सहम उठे लोग6 लोगों की बचाई गई जान

रिपोर्ट के अनुसार सुलावेसी आइलैंड में डूबी फेरी बोट पर मौजूद 40 यात्रियों में से 6 लोगों की जान बचा ली गई है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कमज़ोर सिस्टम की वजह से होते हैं इस तरह के हादसे

इंडोनेशिया में फेरी बोट के डूबने के हादसों के मामले अक्सर ही सामने आते रहते हैं। इस वजह से हर साल कई लोगों की जान जाती है। इंडोनेशिया में इस तरह के हादसों के लिए सुरक्षा नियमों के कमज़ोर सिस्टम को जिम्मेदार बताया जाता है।

यह भी पढ़ें- रुसी आर्मी ने यूक्रेनी अटैक का दिया जवाब, मॉस्को में मार गिराए 2 ड्रोन्स