29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India’s COVID-19 -त्योहारी सीजन से पहले जानें भारत में कैसी रहेगी कोरोना की रफ्तार

बीते 24 घंटे में 1 हजार 946 नए कोरोना मरीज मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

HIMANSHU SHARMA

•

Updated: 19 Oct 2022, 1:43 PM IST

corona alert:  New corona variant can spread

corona alert: New corona variant can spread

त्योहारी सीजन से पहले कोरोना की रफ्तार सामान्य हैं। गत कुछ दिनों में कोरोना के केसों में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली हैं।गत दिनों के रेकॉर्ड को देखते हुए कोविड का संक्रमण अभी इतना पावरफुल नहीं है,जितनी पहली और दूसरी लहर में असर डाल रहा था।

India की बात की जाए तो देश में बीते 24 घंटे में 1 हजार 946 नए कोरोना मरीज मिले है। भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 25,968 है। एक्टिव मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं।

नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76% है। पिछले 24 घंटों में 2,417 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की संचयी संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,79,485 है।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,60,806 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 89.91 करोड़ (89,91,87,693) संचयी परीक्षण किए हैं।

देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 1.01% है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.75% बताई गई है।

COVID-19 टीकाकरण कवरेज 219.41 करोड़ (2,19,41,43,525) से अधिक

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक COVID-19 टीकाकरण कवरेज 219.41 करोड़ (2,19,41,43,525) से अधिक हो गया है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.11 करोड़ (4,11,74,445) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।

राजस्थान में बीते 24 घंटे में मिले कोरोना के 33 नए मरीज
राजस्थान में बीते 24 घंटे में कोरोना के 33 नए कोरोना मरीज मिले है। अलवर में सबसे ज्यादा 10 नए केस मिले है। वहीं जयपुर 7, कोटा 6,जोधपुर, पाली 3-3,नागौर, राजसमंद,सीकर, उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिला हैं। पिछले 24 घंटों में 98 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद अब कोरोना एक्टिव केस 310 हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कोविड संक्रमण से 9644 लोगों की मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग