जयपुर। दो मकानों के बीच बनी गली में जमा कचरें में देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटें मकान की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इससे मकान में रहे लोगों की जान सांसत में आ गई। दोनों मकानों में रह रहे लोग अपनी जान बचाकर मकान से बाहर आ गए। घटना की सूचना पर सोड़ाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक दमकल की मदद से करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद दोनो मकानों के मालिक आपस में झगड़ा करने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को शांति भंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया।