3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में आपसी रंजिश में फायरिंग, चार जनों को लगी गोली, एक जने की मौत, मच गया कोहराम

रात में आपसी रंजिश में चार लोगों को गोली लगने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 7 Feb 2025, 12:15 PM IST

जयपुर। रात में आपसी रंजिश में चार लोगों को गोली लगने का मामला सामने आया है। मामला भरतपुर जिले के डीग के सदर इलाके का है। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक का बेटा और उसका भतीजा भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। मृतक के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। जिनका आज पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। खोरी में एक भगवान का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के नाम 4 सौ बीघा जमीन है। जिसे मंदिर का पुजारी हर साल बटाई पर देता है। उस जमीन को खेती करने के लिए दोनों पक्ष लेना चाहते हैं। इसलिए दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर 10 दिन पहले भी खोरी गांव में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। हरिओम जाट और अतर सिंह जाट के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े को लेकर पुलिस ने हरिओम पक्ष के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद प्रदीप कल जेल से आया था।

इसके बाद अतरसिंह अपने साथियों के हरिओम के घर पर पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। फायरिंग में हरिओम की मौत हो गई। उसका बेटा गौरव और भतीजा प्रदीप घायल हो गया। इसके अलावा अतरसिंह भी घायल हो गया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।