जयपुर
Dr. Bhimrao Ambedkar Law University : प्रदेश के पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय ( Dr. Bhimrao Ambedkar Law University ) का संचालन जमवारामगढ़ में किया जाएगा। यहां इस विश्वविद्यालय के लिए स्थाई कैंपस बनवाने की तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी (Higher Education Minister Bhanwar Singh Bhati ) , मंत्री सुभाष गर्ग, विधायक गोपाल मीना और डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देव स्वरूप ( Dr. Dev Swaroop Vice Chancellor of Dr. Bhimrao Ambedkar Law University ) ने जमवारामगढ़ स्थित अंबेडकर पीठ का दौरा किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजनारायन शर्मा भी मौजूद रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय का विधिवत उदघाटन करेंगे। संभावना है कि यह विवि नए शैक्षणिक सत्र से अपना कामकाज भी शुरू कर देगा। प्रदेश के सभी विधि महाविद्यालय भी इससे सम्बद्ध हो जाएँगे। इस विधि विश्वविद्यालय का एक अस्थाई कार्यालय शहर में भी रहेगा।