26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज खत्म होगा कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार

7 बजे बाद की पहली सूची, 160 से ज्यादा उम्मीदवारों की होगी घोषणा, सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद आएगी सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 15 Nov 2018, 2:02 PM IST

congress

congress

जयपुर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस में चल रही खींचतान पर विराम लगाने के बाद आज कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार खत्म होने वाला है। आज दोपहर साढ़े तीन बजे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित होने जा रही है। सीइसी की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें सीइसी के सदस्य पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, अंबिका सोनी, मोहसिना किदवई, मुकुल वासनिक, कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

बताया जाता है कि बैठक शाम पांच बजे तक चलेगी। जिसमें सभी 200 सीटों के प्रत्याशियों के पैनल रखे जाएंगे। बैठक के बाद शाम 6 बजे के बाद कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। राजस्थान को लेकर ये सीइसी की तीसरी बैठक है। पिछली दो बैठकों में प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर मचे घमासान के चलते कोई नतीजा नहीं निकला था।


160 से ज्यादा उम्मीदवारों की होगी घोषणा
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो कांग्रेस की पहली सूची में 160 से ज्यादा प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसके बाद शेष बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी में सभी 200 सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर आम सहमति बन चुकी है। आज सीइसी की बैठक में सभी 200 प्रत्याशियों की सूची को मंजूरी भी मिल जाएगी।


फेक लिस्ट ने उड़ाई नींद
वहीं दूसरी ओर बुधवार को शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हुई 109 कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट ने दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी। हुबहु नकल करके बनाई गई लिस्ट को देखकर तो एक बारगी तो कांग्रेस नेता भी सकते में आ गए, लेकिन बाद में प्रदेश कांग्रेस की ओर से इस लिस्ट को फर्जी करार देने के बाद दावेदारों की जान में जान आई।