27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की 16 वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

राजस्थान की 16 वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से आरंभ होगा। इस दो दिवसीय सत्र में पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष पद पर वासुदेव देवनानी का निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 20 Dec 2023, 7:29 AM IST

vishansabha_.jpg

राजस्थान की 16 वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से आरंभ होगा। इस दो दिवसीय सत्र में पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष पद पर वासुदेव देवनानी का निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को 16 वीं विधानसभा का पहला सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ को सोमवार को ही राजभवन में शपथ दिला दी थी। वरिष्ठतम विधायक सराफ अब बुधवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे, जो विधायक शेष रहेंगे उन्हें गुरुवार को शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्य में सराफ का सहयोग करने के वरिष्ठ विधायकों का तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : भजनलाल मंत्रिमंडल के चेहरे तय, युवा चेहरों को मिलेगा मौका, दिल्ली से आई ये बड़ी अपडेट

उधर, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तापक्ष की ओर से वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी के नाम की पहले ही घोषणा की जा चुकी है, विधायकों की शपथ का कार्य पूरा होने पर गुरूवार को उनका निर्वाचन होगा। अब तक विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किए जाने की परम्परा रही है, संभवतया इस बार भी यह परम्परा जारी रहेगी। इस सत्र में विधानसभा में प्रश्नकाल और विधायी कार्य आदि नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की सीनियर ऑफिसर्स के साथ पहली बड़ी मीटिंग, जानें क्या कह डाली 'दो टूक'