24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की मौत के बाद शमशान घाट में बवाल, महिला की जली लाश के साथ ये ऐसा कर रहे थे पांच लोग

इस घटना के बाद से गांव के लोग गुस्से में हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 19 Apr 2023, 11:21 AM IST

tantra_mantra_photo_2023-04-19_11-17-46.jpg

Pic

जयपुर
Rajasthan News राजस्थान के सीकर जिले में देर रात बड़ी घटना हुई है। सीकर जिले के अजीतगढ़ इलाके से पुलिस ने शमशान घाट से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी तांत्रिक बताए जा रहे हैं और वे लोग एक महिला की जली लाश के साथ तंत्र मंत्र करने की क्रिया कर रहे थे। इस दौरान किसी ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी और उसक बाद जमकर बवाल काटा गया। अजीतगढ़ पुलिस पूरी जांच पडताल कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नजदीक ही स्थित एक गांव मे रहने वाली एक महिला की मौत दो दिन पहले सड़क हादसे में हो गई थी। सोमवार को महिल की मौत के बाद परिवार के लोगों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार किया था। महिला के परिजनों को डर था कि गांव में ही रहने वाले कुछ लोग तंत्र क्रिया करते हैं लाश के साथ...। ऐसे मे वे लोग गुपचुप पहरा दे रहे थे। पता चला कि देर रात शमशान घाट में कुछ लाइटें जलती दिखीं जो वाहनों की थी।

वहां लोग पहुंचे तो पता चला कि तंत्र मंत्र चल रहा है। ऐसे में पहले तो उनको बुरी तरह से पीटा गया और बाद में पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने बताया कि जिस गांव की महिला थी उसी गांव के दो लोग शंकर लाल और बाबूलाल समेत पांच को पकडा गया हैं। इनमें से दो लोग यूपी के बताए जा रहे हैं। तंत्र मंत्र का सामान और अन्य कुछ सामान मिला है। शंकर नाम के जिस व्यक्ति को पकडा गया है वह गांव के ही सरकारी विद्यालय में शिक्षक भी बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से गांव के लोग गुस्से में हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग