रेडमी (Redmi), सैमसंग गैलेक्सी (Samsung Galaxy), वीवो (Vivo) समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन इस सेल में पेश किए गए हैं। फ्लिपकार्ट की इस सेल में रेडमी 8ए (Redmi 8A) को 6,499 रुपए में खरीद सकते हैं तो रेडमी 8 (Redmi 8) को 6,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस9 (Samsung Galaxy S9) को 27,999 रुपए और गैलेक्सी एस9 प्लस (Samsung Galaxy S9 Plus) को 34,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Vivo Z1 Pro को 13,990 रुपए और Vivo Z1x को 15,990 रुपए में खरीद पाएंगे।