16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही,त्योहार का रंग फीका कर देने वाला 100 किलो से ज्यादा नकली मावा किया बरामद

स्वास्थ्य विभाग ने बडी कार्यवाही करते हुए वनस्पति तेल और मिल्क पाउडर से बनाया जा रहा नकली मावा फैक्ट्री का भंडाफोड कर 120 किलो मावा बरामद किया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Oct 07, 2017

Food Security Teams big action and found Fake Mawa more than 100 Kg

चौंमू के मोरीजा गांव की चौपडों की ढाणी में स्वास्थ्य विभाग ने बडी कार्यवाही करते हुए 100 किलो से ज्यादा नकली मावा बरामद किया है। बरामद किया गया नकली मावा वनस्पति तेल से बनाया जा रहा था। जयपुर जिले में दीपावली से पहले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम ने आज सुबह बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जिले के चौंमू के मोरीजा गांव की चौपडों की ढाणी स्थित नकली मावा फैक्ट्री का भंडाफोड कर 120 किलो मावा बरामद किया है। फैक्ट्री में वनस्पति तेल और मिल्क पाउडर से नकली मावा बनाया जा रहा था। मावे को नष्ठ कर दिया गया है और जांच के लिए नमूने ले लिए गए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॅा नरोत्तम शर्मा ने बताया कि चौमू के मोरीजा गांव की चौपडों की ढाणी में नकली मावे की फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। इस पर फूड सेफ्टी आॅफिसर सुनील कुमार चोटवानी, विरेन्द्र सिंह, सुनील गर्ग को मौके पर भेजा गया तो वहां गोपाल चोपडा की मावा फैक्ट्री में दबिश दी तो वहां कर्मचारी वनस्पति तेल और मिल्क पाउडर से मावा बनाते हुए मिले। मौके पर ही नकली मावे को कब्जे में कर नष्ठ करवाया गया और मावे के सैंपल लिए गए है। वहीं शिवदयाल चौपडा की मावा फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया था। डॉ नरोतत्तम शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य वस्तुओं के खिलाफ 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ही यह कार्यवाही की गई है।

दीपावली के इस त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों की अब खैर नहीं -

आपको बता दें कि दूध, मिठाई और मावे से बनी खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट पाई जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा जयपुर को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए है। दीपावली के त्योहारी सीजन में दूध उससे बनने वाली सामग्री में मिलावट की संभावना को देखते हुए 18 अक्टूबर तक यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा टीमों को रोजाना 3 दुकानों का निरीक्षण और 3 दुकानों से नमूने लेने का लक्ष्य भी दिया गया है।