18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतंत्र में पारदर्शी राजनीति के लिए युवाओ को आना होगा आगे

शंकर नगर और संघी जी की गली में राजस्थान पत्रिका के इनिशिएटिव में जुटे क्षेत्र के गणमान्य लोग

2 min read
Google source verification
change maker news

जयपुर . शंकर नगर राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाअभियान के तहत मंगलवार को शंकर नगर स्थित स्मॉल वंडर एकेडमी स्कूल में स्थानीय लोगों ने स्वच्छ राजनीति को लेकर शपथ ली। इसमें शामिल हुए लोगों ने आने वाले चुनावों में क्या बदलाव हो इन विषयों पर चर्चा हुई। वर्तमान में चली आ रही मुख्य समस्याओं में राजनीतिक लोग कैसे होने चाहिए। किस तरह के विकास कार्य होने चाहिए साथ ही कैसी छवि वाले प्रतिनिधि हो इन विषयों को लेकर बातचीत हुई। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं लोगों ने कहा कि चुनाव में हम सभी का सक्रिय होना भी जरुरी है जिससे अच्छे लोग इसमें चुने जा सके। युवाओं और महिलाओं को इसमें अपनी भागीदारी देनी चाहिए।


इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में कहा कि विकास कार्य को तरजीह देने वाले लोगों को ही इस बार वोट मिलेगा। इसमें महेश शर्मा, भारत गुर्जर, सूर्यप्रकाश वशिष्ठ, राजेश कुमार अग्रवाल, निरंजन लाल शर्मा, कमल सोनी, जयप्रकाश सोनी, धमेन्द्र सिंह, धनश्याम सैनी, सुरेश खण्डेलवाल, रामचरण गुप्ता, साधन नश्कर, दौलत त्रिलोकानी, जीतेन्द्र अग्रवाल, नितेश शर्मा, शैलेश भार्गव, विष्णु जायसवाल, गजेन्द्र सिंह, निरंजन शर्मा, कैलाश महावर, अनिल दुसाद, मंजू गुप्ता, मिनाक्षी मिश्रा, मीना मूलचंदानी, प्रेम मिश्रा, रवीना, ममता तारानी मौजूद रहे।


वादों-दावों को नहीं परिणाम को देंगे वरीयता

अक्षय तृतीया पर ‘स्वच्छ करे' राजनीति चेंजमेकर महाअभियान के तहत’ मंगलवार को चौड़ा रास्ता स्थित सांघीजी की गली में सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था के कार्यालय में स्वच्छ करे राजनीति को लेकर शपथ ली। आगामी चुनावों को देखते हुए किस तरह की छवि वाले व्यक्ति को राजनीति में आना चाहिए, चुनाव में आमजन का क्या सहयोग होना चाहिए जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही एक अच्छे उम्मीदवार को चुनने में आमजन का योगदान हो इन भी अपनी बात रखी गई। इसमें लोगों ने कहा कि आज के दौर में राजनीति में अपराधिक प्रवृति के लोगों का होना देश लिए घातक है। इसके लिए राजस्थान पत्रिका ने जो चेंजमेकर महाअभियान शुरु किया है। यह सराहनीय योग्य है। हम तहे दिल से इसके शुक्रगुजार है एवं इसके लिए हमेशा पत्रिका के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे। जिससे देश में स्वच्छ राजनीति की पहल होगी। इसमें शामिल हुए लोगों ने आने वाले समय में राजनीति में महिला सुरक्षा की ओर ध्यान देते हुए महिलाओं के आगे आने पर जोर दिया। इसमें महेन्द्र सोनी, जगत सिंह नवल, शैलेश, सुरेन्द्र सुनालिया, रजनीश कठराथला, सुनील सोनी, उमेश जांगिड़, महेन्द्र रोडा, हेमलता नाटाणी, बाबूलाल सोनी, संजय जडिय़ा शामिल हुए।