
जयपुर . आखातीज के पावन अवसर पर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में महिला-पुरुषों, युवाओं, बुुजुर्गों सभी नें राष्ट्र के नाम संकल्प लिया। जिसके तहत क्षेत्र में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में कहीं सकंल्प लिए गए तो कहीं परिचर्चा और गोष्ठी का आयोजन किया गया और राजस्थान पत्रिका ने चेंजमेकर नायक मुहिम शुरू की है जिसके जरिए अच्छे और साफ सुथरी छवि वाले लोग राजनीति में सक्रिय होंगे। राजनीति के शुद्धीकरण के लिए जो महाअभियान चलाया है वो वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यंत आवश्यक है। साथ ही मतदाताओं को चाहिए कि वे किसी पार्टी विशेष को नहीं बल्कि प्रत्याशी का चरित्र, संस्कार और शिक्षा देख उसे वोट करें जिससे वो उनका कुछ भला कर सके। यह तभी संभव होगा जब ईमानदार और पढ़े-लिखे लोग पॉलीटिक्स में आएंगे।
राजस्थान पत्रिका के महाअभियान चेंजमेकर 'बदलाव के नायक' पर अक्षय तृतीय यानी आखातीज के पावन अवसर पर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में महिला-पुरुषों, युवाओं, बुुजुर्गों सभी नें राष्ट्र के नाम संकल्प लिया और विधानसभा क्षेत्र में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में कहीं सकंल्प लिए गए तो कहीं परिचर्चा व गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी ने संकल्प लेने के साथ पत्रिका के इस अभियान की सराहना कर वर्तमान राजनीति के लिए इसे जरूरी बताया।
आमजन के मुद्दे जरूरी
लोगों ने कहा कि आमजन के मुद्दों को लेकर राजनीति होनी चाहिए और इस अवसर पर साधकों में ज्योति भाटिया, रीमा शर्मा, सीमा, ठाकुरदास बत्रा, तरुणलता शर्मा, कंचन खन्ना, सुशीला शर्मा, एचआर खुराना, नंदकिशोर अग्रवाल, डीके गुप्ता, संजय डड्डा, हेमा यादव और पूनम भटेजा ने पत्रिका के महाअभियान को वर्तमान राजनीति के लिए जरूरी बताया।
पार्टीबाजी से ऊपर उठें
जवाहरनगर सेक्टर 4 स्थित जनोपयोगी केंद्र में परिचर्चा आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि राजनीति स्वार्थ तक सीमित रह गई है। जिससे आमजन का कोई सरोकार नहीं है। जब पत्रिका के महाअभियान के जरिए बेहतर प्रत्याशी चुने जाएंगे तो राजनीति अपने आप अच्छी हो जाएगी। परिचर्चा में योगाचार्य रघुवीर प्रसाद अग्रवाल, केंद्र के अध्यक्ष वेदव्रत गुप्ता, संयोजक, डीएन अग्रवाल, प्रदीप व नेहा शाह, एडवोकेट आरडी शर्मा सहित कई सदस्य शामिल हुए।
Published on:
21 Apr 2018 04:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
