
माता—पिता भी हुए शामिल, अब बच्चों को जोड़ा,बरसों से परिवार बन रहे पत्रिका इन एजुकेशन का हिस्सा
राजस्थान पत्रिका की ओर से चल रहे पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) के समर कैंप में बुधवार को तीसरा दिन भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। विद्याधर नगर स्थित धारव हाई स्कूल में आयोजित समर केंप में बॉलीवुड व हिप हॉप डांस सिखाया जा रहा है।
कैंप में भाग ले रहे बच्चों के माता—पिता का कहना है कि वह खुद भी पत्रिका इन एजुकेशन मुहिम में जुड़े। कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए उन्होंने अपने बच्चों को भी समर कैंप से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि पत्रिका के इस केंप से बच्चे अपनी छुट्टियों का सदुपयोग कर रहे हैं।
पत्रिका इन एजुकेशन में यह है खास...
कैंप में बॉलीवुड व हिप हॉप डांस सिखाया जा रहा है। बच्चों को डांस सीखा रहे एके सिंह ने बताया कि बच्चे तेजी से डांस सीख रहे है। साथ ही हाथ व शरीर के मूवमेंट्स को भी तेजी से सीख रहें हैं। पाई में बच्चों को जुम्बा भी सीखने को मिल रहा है। जुम्बा क्लास ले रहे यश कुटेटा ने बताया कि स्टूडेंट्स को शुरूआती दौर में हाथों के मूवमेंट्स सीखने में परेशानी आई, लेकिन लगातार अभ्यास करने से स्टूडेंट्स में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह शुरूआत में बच्चों को माइंड रिलेक्स करना सीखा रहे हैं। वहीं जुम्बा सीख रहे बच्चों ने बताया कि ट्रेनर के साथ वे भी बडी सरलता से जुम्बा के मूवमेंट्स सीख रहे हैं। कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट भी सिखाया जा रहा है। आर्ट एंड क्राफ्ट की क्लास ले रहे सुनील कुमार ने बताया कि वह बच्चों को पेन स्टेंड व अन्य आर्ट के तरीके सीखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे पूरी लगन से क्राफ्ट सीख रहे हैं। इंग्लिश स्पोकन व पर्सनालिटी डेवलपमेंट की क्लास ले रही सोनम बेनावत ने बताया कि बच्चे अपनी कम्युनिकेशन स्किल को सुधारने के लिए मेहनत कर रहे है। उन्होंने बताया कि पत्रिका इन एजुकेशन बच्चों में सकारात्मक स्किल पैदा करने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। पाई में कैलीग्राफी सीखा रहे हरीश शंकर ने बताया कि वह 20 साल से पत्रिका इन एजुकेशन से जुडे हैं। उन्होंने बताया कि कैलीग्राफी सीखने के लिए बच्चों को खास डायरेक्शन देने की आवश्यक्ता होती है। सही तरीके को सीख कर बच्चे कैलीग्राफी में हुनर हासिल कर सकते हैं। कैंप में स्केटिंग व इंग्लिश भी सिखाई जा रही है।
दूसरी पीढ़ी ने लिया केंप में भाग...
अपूर्वा जैन ने बताया कि जब वह छोटी थी तब उन्होंने पत्रिका इन एजुकेशन के समर कैंप में भाग लिया था। आज पत्रिका की ओर से आयोजित इस समर कैंप में वह अपने बच्चों को भी लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को कुछ अच्छा सिखाने के लिए यह समर कैंप एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने पत्रिका को बच्चों के लिए ऐसे सकारात्मक कैंप लगाने के लिए धन्यवाद दिया।
इनका कहना है...
बच्चों के ओवरआल डेवलपमेंट के लिए एकेडमिक्स के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भाग लेना भी जरूरी होता है। इस वर्ष भी पाई व हमारे स्कूल के संयुक्त तत्वावधान से समर केंप आयोजित हुआ है। बच्चों को पाई की ओर से एक्सपर्टस द्वारा सिखाया जा रहा है।
ज्योती भाभडा
एचओडी, हिंदी
धारव हाई स्कूल
पत्रिका इन एजुकेशन में सभी बच्चे उत्साह से भाग ले रहे है। स्कूल में जुम्बा, हिपहॉप, स्केचिंग, इंग्लिश स्पोकन पर्सनालिटी डेवलपमेंट व अन्य की क्लास ली जा रही है। इससे न केवल उनका विकास होगा, बल्कि उनकी रुचियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
श्वेता तिवाड़ी
एचओडी, आइटी
धारव हाई स्कूल
Published on:
24 May 2023 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
