8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
सात समंदर पार से आए विदेशी, जमकर थिरके, छलकाए जाम
Play video

सात समंदर पार से आए विदेशी, जमकर थिरके, छलकाए जाम

सर्द मौसम शुरू होने के साथ ही रेतीले धोरों, रिसोर्ट में विदेशी पर्यटकों की मौज मस्ती के लिए नशीली पार्टियों का आयोजन शुरू हो गया हैं। देर रात तक धीमी गति में बज रहे डीजे पर झूमते गाते विदेशी जाम छलका रहे हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Tiwari

•

Updated: 23 Oct 2022, 11:33 AM IST

सर्द मौसम शुरू होने के साथ ही रेतीले धोरों, रिसोर्ट में विदेशी पर्यटकों की मौज मस्ती के लिए नशीली पार्टियों का आयोजन शुरू हो गया हैं। देर रात तक धीमी गति में बज रहे डीजे पर झूमते गाते विदेशी जाम छलका रहे हैं। पुष्कर के निकटवर्ती गनाहेड़ा ग्राम पंचायत के कहारों के चौराहे के पास लास- कबानास रिसोर्ट में शनिवार की रात सात समंदर पार से आए विदेशी पर्यटकों की मौज मस्ती के लिए रंगारंग नशीली पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में जाम छलकाते नाचते गाते विदेशी पर्यटकों पर उस समय गाज गिरी जब पुलिस ने वहां दबिश दी। इससे विदेशियों में हड़कम्प मच गया और लोग भागते हुए नजर आए।

पार्टी के आयोजन की नहीं ली थी परमीशन
पुलिस को सूचना मिली थी कि लास-कबानास रिसोर्ट में नशीली पार्टी चल रही हैं। इस पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर पार्टी आयोजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पार्टी में साठ बीयर की बोतल और डीजे जब्त कर लिया।
इस नशीली पार्टी का आयोजन विदेशियों के लिए किया गया था। इस तरह की पार्टियों में ऊंचे दामों पर नशा खरीद कर विदेशी पर्यटक पूरी रात डीजे के तेज संगीत पर अर्धनग्न अवस्था में झूमते रहते हैं। शनिवार की रात पुष्कर में लास -कबानास रिसॉर्ट में विदेशी पर्यटक की मौज मस्ती के लिए ऐसी ही पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में विदेशी पर्यटकों को ऊंचे दामों पर नशा परोसा गया। डीजे पर तेज आवाज में बज रहे ट्रांस म्यूजिक पर अर्धनग्न अवस्था में करीब 50 से 60 विदेशी पर्यटक नशे में झूमते हुए डांस कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुष्कर थाने के सहायक उप निरीक्षक नाथूलाल, देवकरण , हेड कांस्टेबल सुखाराम, गणेशराम, भोमाराम , जितेंद्र विजय ,विजय की टीम ने शनिवार की देर रात दबिश दी। दबिश के दौरान विदेशी पर्यटक डीजे के तहत संगीत पर बीयर की बोतलें पीते हुए अर्धनग्न अवस्था में मदमस्त होकर डांस करते पाए गए।

पुलिस को देखकर भागने लगे विदेशी पर्यटक
जिस समय पार्टी परवान पर थी उसी दौरान पुलिस ने दबिश दी तो वह अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस की सख्ती से विदेशियों का नशा उतर गया। कोई इधर भाग रहा था तो कोई टेबिल के नीचे जाकर छिप गया। कई विदेशी तो पार्टी में भागते हुए नजर आए। पुलिस ने पार्टी आयोजक पीसांगन थाने के पीचोलिया गांव निवासी 38 वर्षीय तेजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तथा पार्टी में बेची जा रही करीब 60 बोतल बीयर जप्त की है ।इसके अलावा डीजे सेट भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस ने आयोजक के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़