स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भीयाराम (31) निवासी गुड़ामलानी बाड़मेर हाल पुलिस कांस्टेबल डबोक उदयपुर, देवाराम (34), कमलेश कुमार (30) निवासी जालौर हाल कांस्टेबल रिजर्व पुलिस लाइन हैं। वहीं अभ्यर्थी शारदा तावड़ बागपुरा उदयपुर की रहने वाली है। एसओजी ने आरोपियों को राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2022 के तहत गिरफ्तार किया है।