कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में जाने से इनकार
इधर सीताराम अग्रवाल के साथ कई पूर्व पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों के अलावा संगठनों में विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के भी भाजपा ज्वाइन करने की चर्चाएं थीं, इसके लिए सीताराम अग्रवाल की तरफ से एक सूची भी भेजी गई थी, बाद में अग्रवाल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद ये कार्यकर्ता पीसीसी मुख्यालय में प्रताप सिंह खाचरियावास की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमसे इस बारे में कोई बात नहीं की गई थी, हमारी जानकारी के बिना ही हमारे नाम भाजपा ज्वाइन करने वालों की सूची में डाल दिए गए, हम कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।