बोर्ड के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेशभर में 53,749 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड को लगभग 22 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे यह परीक्षा राजस्थान की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शुमार हो चुकी है।