30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी के नाम पर महिला को साथ ले गया, फिर किया अपने दो साथियों के हवाले, तीनों ने किया गंदा काम

जयपुर में शर्मसार करने वाली दो वारदातें, पहली घटना शिवदासपुरा तो दूसरी जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र की, प्यार और धोखे से मजबूर महिलाओं को बनाया शिकार

2 min read
Google source verification
jaipur

नौकरी के नाम पर महिला को साथ ले गया, फिर किया अपने दो साथियों के हवाले, तीनों ने किया गंदा काम

जयपुर। शिवदासपुरा इलाके में स्थित फार्म हाउस पर ले जाकर एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एसएचओ इंद्रराज मरोडिया ने बताया कि इंदरा गांधीनगर निवासी 32 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज कराया कि शुक्रवार को वह जगतपुरा स्थित सात नम्बर बस स्टैण्ड पर खड़ी थी। वहां आए तीन व्यक्ति मजदूरी के बहाने अपने साथ ले गए। शिवदासपुरा के गांव डाहर सालीग्रामपुरा स्थित एक फार्म हाउस पर लेकर तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों के चुंगल से निकलकर पीडि़ता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया और दो फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को पीडि़ता का मेडिकल करवाया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

जवाहर सर्किल इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि जगतपुरा निवासी 26 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपित विभोर के सहपाठी होने के कारण जान-पहचान थी। आरोप है कि सितम्बर 2018 में बातचीत के दौरान आरोपित विभोर ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया। मुलाकात के बहाने उसे बुलाकर जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया।

मासूम से छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को पांच साल की सजा

पॉक्सो मामलों की विशेष कोर्ट नंबर-5 की जज रेखा शर्मा ने तीन साल की एक मासूम बच्ची से अश्लील हरकत व छेड़छाड़ करने के अभियुक्त निजामुद्दीन को पांच साल कठोर कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा से दंडित किया है। बिहार निवासी अभियुक्त के खिलाफ पीडि़त बच्ची की मां ने दो फरवरी,2015 को सोडाला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।