बताते चलें कि जग्गू भगवानपुरिया का असली नाम जगदीप सिंह है। जगदीप सिंह कभी एक होनहार कबड्डी खिलाड़ी था। हालांकि, 2012 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर बन गया। अपहरण, जबरन वसूली, लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त भगवानपुरिया को पंजाब में ‘वसूली किंग’ के नाम से जाना जाता है। उसका आपराधिक नेटवर्क पंजाब से लेकर पाकिस्तान और कनाडा तक फैला हुआ है। जेल में होने के बावजूद उसका प्रभाव कम नहीं हुआ है और वह लगातार अपराधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।