22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / शरीर के लिए फायदेमंद लहसुन

शरीर के लिए फायदेमंद लहसुन

लहसुन सदियों से भारतीय खान-पान का हिस्सा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kiran Kaur

•

Updated: 3 May 2018, 11:28 AM IST

आयुर्वेद में भी इसे सेहत के लिए उपयोगी माना गया है। अब इसके महत्त्व पर वैज्ञानिकों ने भी मुहर लगा दी है। नोटिंघम यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन में हुए एक शोध के अनुसार लहसुन न केवल कैंसर के खतरे को कम कर सकता है, बल्कि टाइप-टू डायबिटीज और हृदय रोगों के खतरे को भी कम करता है। लहसुन में पाए जाने वाले कई तरह के कंपाउंड स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे काटकर या कुचलकर प्रयोग करने से कई तरह के कंपाउंड रिलीज होते हैं, जो स्वास्थ्य पर अलग-अलग तरह से असर डालते हैं। हालांकि वैज्ञानिक इन नतीजों तक नहीं पहुंच पाए कि इसे कच्चा खाने से ज्यादा लाभ होता है या सब्जी व दाल में पकाकर खाने से।
ब्लड प्यूरिफायर : लहसुन की कलियां ब्लड को प्यूरिफाइ करने का काम करती हैं। इसके लिए आपको रोजाना सुबह के समय लहसुन की दो से तीन कलियों को हल्के गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं गुनगुने नींबू पानी के साथ सुबह खाली पेट लहसुन खाएं। रोजाना ऐसा करने से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी।
एसिड बनने से रोकता है लहसुन: ल हसुन के सेवन से शरीर के विषैले पदार्थों को आसानी से साफ किया जा सकता है। पेट साफ करने के लिए लहसुन कारगर है। लहसुन खाने से पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। इससे पेट में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। अगर सर्दी के मौसम में नसों में झनझनाहट है तो लहसुन का सेवन फायदेमंद होगा। यह पाचन प्रक्रिया को उत्तेजित करता है तथा भूख भी बढ़ाता है। लहसुन आपके तनाव को भी कम करने में सहायक होता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है।
कोलेस्ट्रोल में कमी : रोजाना लहसुन खाने से बॉडी में एलिसिन पहुंचता है, जो कि एक एंटी ऑक्सीडेंट है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह रक्त चाप और शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे आप कच्चा या सब्जी में डालकर दोनों रूपों में खा सकते हैं।