सत्ता के गलियारों के छन-छन कर आ रही खबरों की माने तो मंत्रिमंडल विस्तार इस माह के आखिर में कभी भी हो सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसे लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मंगलवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन ऐन वक्त में गहलोत ने दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया।