8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गहलोत कैबिनेट की बैठक, शहीदों के जन्म स्थान पर नि: शुल्क जमीन का होगा आवंटन

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के बीच बुधवार को गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 1 Mar 2023, 10:39 PM IST

सीएम गहलोत सेना पर अपना बयान वापस लें- तिवाड़ी

सीएम गहलोत सेना पर अपना बयान वापस लें- तिवाड़ी

जयपुर

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के बीच बुधवार को गहलोत कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसलें लिए गए। बैठक के बाद खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बैठक में जलवायु परिवर्तन नीति का अनुमोदन किया गया है। इसके साथ ही शहीदों के जन्म स्थान पर नि: शुल्क जमीन आवंटन का भी फैसला लिया गया है। बैठक में कई सेवाओं के नियमों में संशोधन का अनुमोदन किया गया है। इसके साथ ही बजट सत्र के दौरान लाए जाने वाले कुछ विधेयकों को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने राजीव गांधी फिनटेक इस्टीट्यूट जोधपुर विधेयक का अनुमोदन किया है। इससे स्टार्टअप और फिनटेक उद्योग के विकसित होने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। खाचरियावास ने बताया कि इसके साथ साथ पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम 1977, राजस्थान मत्स्य राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम 2012 में नए संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। बैठक में राजस्थान अधीनस्थ सेवा नियम में भी संशोधन का अनुमोदन किया गया है। राज्य में अब पर्यटक और सहायक पर्यटक अधिकारी की सीधी भर्ती हो सकेगी। कैबिनेट ने गांधी इस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेस एण्ड सोशल साइसेंज विधेयक 2023 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।