8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Good News: खाटू नरेश के भक्तों को गहलोत सरकार का तोहफा, दर्शन का करने तक सफर हुआ आसान

Rajasthan Good News: खाटू नरेश के भक्तों को मिल गया है अनोखा तोहफा अब भक्त अपने परिवार समेत सहजता से खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर सकेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 27 Apr 2023, 4:36 PM IST

khatu.jpg

Rajasthan Good News

Rajasthan Good News: दिल्ली से खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को अब राजस्थान पथ परिवहन निगम ने वोल्वो बस की सौगात दे दी है। बताया जा रहा है कि जयपुर से दिल्ली और वापस वहां से खाटू आने वाले हजारों भक्तों की यह मांग थी कि सहजता से बाबा के दर्शन हो सकें। यह वजह है शुक्रवार सुबह तोरण द्वार के पास स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर दिल्ली के लिए वोल्वो बस का शुभारंभ श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व दिल्ली डीलक्स बस आगार मुख्य प्रबंधक कैलाश बदाया के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
मुख्य प्रबंधक श्रीमाधोपुर आगार दीपक कुमावत ने बताया कि बस जयपुर से सुबह 5:30 बजे रवाना होकर Khatushyamji पहुंचेगी। यहां से 10:30 बजे रवाना होकर शाम को 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रात को 12 बजे बस रवाना होकर सीधी जयपुर पहुंचेगी। जहां से सवारियों को वोल्वो की दूसरी बस से खाटू पहुंचाएगी। डीलक्स आगार के मुख्य प्रबंधक ने बताया कि वोल्वो का अच्छा संचालन होने पर दो बसों की संख्या बढ़ाकर 4 कर दी जाएगी। साथ ही बस दिल्ली से जयपुर जाकर सीधी खाटू आएगी।

इस अवसर पर श्रीमाधोपुर आगार के मुख्य प्रबंधक दीपक कुमावत, श्रीमाधोपुर यातायात प्रबंधक अमित कुमार, हनुमान प्रसाद कुमावत, पवन शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत खाटू रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज किशन लाल ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। सभी अतिथियों ने वोल्वो बस चालक वीरेंद्र सिंह व परिचालक मुकेश चौधरी सहित सभी स्वारियों का तिलकार्चन कर व श्याम दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन कर बस को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया। भंवर सिंह, फूलचंद सेपट, किशोर, पूरणमल, बद्री नारायण यादव, रिछपाल, गोवर्धन सिंह सहित अनेकलोग मौजूद रहे।