पिछले कुछ दिनों से पार्टी छोड़ने को लेकर चल रही अटकलों के बीच सुभाष महरिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्याग-पत्र दे दिया है। उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र को अपने ट्विटर पर भी शेयर कर दिया है। पत्र में कहा है कि, मेरे द्वारा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के पश्चात् असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर जी-तोड़ मेहनत की गई जिसके परिणामस्वरूप सीकर लोकसभा क्षेत्र में स्थित सभी आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी को सफलता प्राप्त हुई और प्रदेश में कांग्रेस नीत सरकार का गठन हुआ।