19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यों पुलिस छावनी बना गलता तीर्थ?

दो पक्षों के विवाद के बाद गलताजी में एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात है। हालांकि आने-जाने वाले लोगों को रोक नहीं रहे पर वातावरण में भय व्याप्त है। गलतापीठ का विवाद दो सम्प्रदाय के बीच चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
​​Glta pilgrim made Police camp ?

​​Glta pilgrim made Police camp ?

जयपुर. जहां कभी दिनभर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता था और भजन-कीर्तन के स्वर गूंजते रहते थे। गलताजी। आज पुलिस छावनी बना हुआ और पुलिस वायरलैस की आवाज गूंजती है। दो पक्षों के विवाद के बाद गलताजी में एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात है। हालांकि आने-जाने वाले लोगों को रोक नहीं रहे पर वातावरण में भय व्याप्त है। गलतापीठ का विवाद दो सम्प्रदाय के बीच चल रहा है। इसकों लेकर पहले भी गलताधाम में पुलिस बल तैनात किया जा चुका है।

साधु-संतो के जमा होने की आशंका पर पहुंची पुलिस

गलता पीठ की गद्दी को लेकर चल रहे विवाद के चलते आशंका थी कि रविवार को वहां काफी संख्या में साधु-संतों का जमावड़ा हो सकता है। इस दौरान कोई अनहोनी न हो जाए इसको लेकर पुलि जाब्ता तैनात कर दिया गया। गलताधाम में करीब पांच थानों की पुलिस लगाई गई है। एडीसीपी उत्तर प्रथम समीर कुमार दुबे ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए गलताधाम में पुलिस के जवान तैनात किए गए है। गलताधाम विवाद के चलते पहले भी कई बार साधु संत आमने सामने हो चुके है।