24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaisalmer / पोकरण : विधानसभा में 35 हजार से आगे, लोकसभा में 544 पीछे

पोकरण : विधानसभा में 35 हजार से आगे, लोकसभा में 544 पीछे

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जैसलमेर में मतदाता सूची को समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलेगा। महिला, नवविवाहित, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर और वंचित समुदायों के पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए क्लस्टर शिविर आयोजित होंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष फोकस रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 24 Nov 2026, 9:06 PM IST

jaisalmer news

पोकरण का विहंगम नजारा।

पोकरण. क्षेत्र के सियासी गलियारों में पंचायत चुनावों के बाद वोटों के गिरते-चढ़ते ग्राफ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। विधानसभा चुनाव में 35 हजार से अधिक मतों की बड़ी बढ़त हासिल करने वाली भाजपा को न केवल लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा क्षेत्र से 544 मतों से पिछडऩा पड़ा, बल्कि नगर निकाय और हालिया पंचायतीराज चुनावों में भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। महज तीन साल के अंतराल में भाजपा करीब 30 हजार वोटों के अंतर से पीछे खिसक गई है। पोकरण विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एकतरफा बढ़त बनाई थी। उक्त चुनाव में भाजपा को 112925 मत प्राप्त हुए थे, जबकि कांग्रेस के खाते में 77498 वोट आए थे। भाजपा ने 35427 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत स्थिति का अहसास कराया था। यहां महंत प्रतापपुरी ने पूर्व केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद को हराया और विधायक निर्वाचित हुए।

लोकसभा चुनाव में पलटी बाजी

विधानसभा चुनाव के कुछ ही समय बाद हुए लोकसभा चुनाव में पोकरण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का रुख बदलता नजर आया। यहां चुनाव में पोकरण क्षेत्र से कांग्रेस को 75328 वोट मिले। जबकि भाजपा 74784 वोटों पर सिमट गई। विधानसभा में 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहने वाली भाजपा अपने ही गढ़ में 544 मतों से पीछे रह गई। इस चुनाव में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के सामने कांग्रेस ने करणसिंह उचियारड़ा को चुनाव में उतारा था। पोकरण नगरपालिका चुनाव में भी कांग्रेस को 5913 और भाजपा को 5804 मत मिले। जिससे 109 वोटों के अंतर से भाजपा को हार झेलनी पड़ी। कांग्रेस ने कल्पना रंगा को अध्यक्ष बनाया। पोकरण क्षेत्र में जिला परिषद की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस जीती और 5 पंचायत समितियों में कांग्रेस के सर्वाधिक प्रत्याशी जीते है।

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार मतदान केंद्रों पर महिला शिविर

जैसलमेर. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले में मतदाता सूची को समावेशी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष क्लस्टर शिविर आयोजित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजन के निर्देश दिए हैं। आगामी 30 नवंबर को दिव्यांगजनों तथा 5 दिसंबर को ट्रांसजेंडर, बेघर, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों और घुमंतू समुदायों के पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण होगा। महिला एवं नवविवाहित मतदाताओं के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार सभी मतदान केंद्रों पर शिविर लगेंगे। शिविरों में प्रारूप-6 भरवाकर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा। इसी क्रम में 40 प्रतिशत या अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों का चिन्हीकरण भी किया जाएगा।