15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी में पहली बार शिव दर्शन मेले में होंगे द्वादश ज्योर्तिलिंग के दर्शन

छोटीकाशी के नाम से विख्यात बूंदी शहर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 20 से 28  फरवरी तक पहली बार शिव दर्शन मेला लगाया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
छोटीकाशी के नाम से विख्यात बूंदी शहर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 20 से 28 फरवरी तक पहली बार शिव दर्शन मेला लगाया जाएगा।


मेला आजाद पार्क में सजेगा। मेले में द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। यह जानकारी यहां बाहरली बूंदी स्थित केंद्र में ब्रह्मकुमारी गीता व रजनी ने पत्रकार वार्ता में दी।


उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी करेंगे। मेले में चैतन्य देवियों की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें लाइट और साउंड का अनोखा संगम होगा।


मेले में भारत के प्रसिद्ध तकनीकी कलाकारों द्वारा निर्मित सुंदर सुसज्जित कलात्मक मूर्तियां, चलित मॉडल्स एवं शिक्षाप्रद चित्रों के माध्यम से मानव जीवन के दार्शनिक, आध्यात्मिक और विश्व परिवर्तन के तथ्यों को वैज्ञानिक एवं मनोविज्ञान ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग