सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों कीमतों में नरमी का रूख रहा। ग्लोबल मांग कमजोर पड़ने से दोनों कीमती धातुओं के दामों में गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक बाजारों में इस समय सोने के मुकाबले डॉलर के दाम चढ़ रहे हैं और इसका असर कमोडिटी बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले एक माह में सोने के दाम 1950 रुपए टूट गए है। पांच मई को सोने के दाम 63,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर थे, जो 5 जून को घटकर 61,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर रह गए। इसी तरह, चांदी के दाम भी 4700 रुपए टूटकर 73,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए।