8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस की रात ज्वैलरी कारोबारी से लूट ले गए 11 लाख का सोना

सीकर में धनतेरस की रात ज्वैलरी कारोबारी दो भाइयों पर हमला कर करीब 11 लाख रुपए का सोना चांदी लूट लिया गया। वारदात रात करीब दस बजे उद्योग नगर थाना इलाके में शिवसिंहपुरा से भादवासी गांव जाने वाले रास्ते पर हुई। हमले में घायल ज्वैलरी कारोबारी दोनों भाइयों को कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Tiwari

•

Updated: 23 Oct 2022, 11:05 AM IST

धनतेरस की रात ज्वैलरी कारोबारी से लूट ले गए 11 लाख का सोना

धनतेरस की रात ज्वैलरी कारोबारी से लूट ले गए 11 लाख का सोना

सीकर में धनतेरस की रात ज्वैलरी कारोबारी दो भाइयों पर हमला कर करीब 11 लाख रुपए का सोना चांदी लूट लिया गया। वारदात रात करीब दस बजे उद्योग नगर थाना इलाके में शिवसिंहपुरा से भादवासी गांव जाने वाले रास्ते पर हुई। हमले में घायल ज्वैलरी कारोबारी दोनों भाइयों को कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी करवा दी, लेकिन देर रात तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया है। लुटेरों की संख्या पांच से अधिक थी और वे कार में सवार होकर आए थे। पुलिस उप अधीक्षक शहर विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि भादवासी गांव निवासी अमित और अंकित सोनी की शिवसिंहपुरा में ज्वैलरी की दुकान है। दोनों भाई रात को दुकान मंगल करके वैन से अपने गांव जा रहे थे। भादवासी रोड पर कस्तूरबा सेवा संस्थान के आगे श्मशान घाट के पास सूने रास्ते पर अपराधियों ने कार को आगे लगाकर रोक लिया। बाद में लाठी से कार पर हमला कर दिया। अमित और अंकित से ज्वैलरी से भरा थैला छीनने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने अपराधियों को थैला नहीं दिया। ऐसे में अपराधियों ने पहले तो लाठी से दोनों पर वार किया। बाद में दांत से काटकर थैला छीन लिया। थैला छीनने के बाद अपराधी कार में बैठकर भाग गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर उद्योग नगर थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

स्थानीय भाषा, नहीं था हथियार
ज्वैलरी कारोबारियों को लूटने के लिए आए अपराधियों के पास कोई गंभीर हथियार नहीं था। उनके पास लाठी ही थी। स्थिति यह रही कि जब कारोबारी भाइयों ने उनका मुकाबला किया और ज्वैलरी का थैला नहीं छोड़ा तो एक अपराधी ने तो अपने दांत से ही हमला कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस का मानना है कि अपराधी स्थानीय है और रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

10 किलो चांदी और सोने के थे जेवरात
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ज्वैलरी कारोबारी भाइयों के पास आठ से 10 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के जेवरात थे। इन्होंने थैला अपनी वैन में रख लिया था और घर जा रहे थे। अपराधियों ने सुनसान स्थान पर उन्हें शिकार बनाया। ऐसे में जाहिर है अपराधी क्षेत्र के रास्ते से वाकिफ थे। अंधेरा होने के कारण दोनों भाई कार के नंबर भी नहीं देख पाए।