28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान को मिली 35 सड़कों की सौगात, इन 3 जिलों में बनेंगी नई सड़कें

राजस्थान को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस संबंध में स्वीकृति जारी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 20 Jan 2024, 4:00 PM IST

road_cunstruction.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस संबंध में स्वीकृति जारी की है। पीएमजीएसवाई-थर्ड के तहत प्रदेश में 251.38 करोड़ रुपए की लागत से 394.65 किमी. की 35 सड़कें बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है।


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि पिछले दो वर्षों से यह स्वीकृति नहीं मिल रही थी लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके तहत डीडवाना - कुचामन, झुंझुनू और नागौर जिले में 35 सड़कें बनाई जाएंगी।


उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सडकें बनने से गांव से शहर का संपर्क सुदृढ़ एवं त्वरित होगा। इससे ग्रामीण उत्पादों की शहरों तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाऐं मजबूत होने से गांव इकोनोमिक हब के रूप में विकसित होंगे जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को हम जल्द से जल्द हासिल कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।