महिला की आंखों से आंसू बह रहे थे और वह उधर से गुजरने वाले हर व्यक्ति के हाथ जोड़ती और कहती मेरे बेटों की दुकान को बचा लो। महिला के पास जाकर पूछा तो उसने अपना नाम फूली देवी बताया। आंखों से निकले आंसू और रुंधन भरे गले से वह एक ही बात बोल रही थी मेरे बेटे बेरोजगार हो गए। सभी तीन दिन से गोलियां ले रहे हैं। इसी बीच वृद्धा का तीसरे नंबर का बेटा प्रीतम वहां आ गया और घर चलने को बोला, लेकिन वह नहीं मानी।