29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#absconding: बालोद विधायक भैयाराम एक माह से हैं वांटेड

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भैयाराम सिन्हा एक महीने से फरार हैं। विभिन्न प्रकरणों में पुलिस इस वांटेड विधायक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 5 May 2016, 9:36 AM IST

MLA Bayaram month absconding.

MLA Bayaram month absconding.

बालोद.
संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक भैयाराम सिन्हा एक महीने से फरार हैं। विभिन्न प्रकरणों में पुलिस इस वांटेड विधायक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


6 अपराधिक मामले दर्ज

पुलिस व प्रशासन से लगातार उलझते रहने वाले कांग्रेस विधायक के खिलाफ लगभग 6 अपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। ये मामले अब विधायक के लिए सिरदर्द बन गए हैं। करीब एक माह से विधायक की फरारी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाएं हो रही है। बहरहाल विधायक सिन्हा के पास बालोद में निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई चारा नहीं बचा है।


वांटेड बनने वाले पहले विधायक

ज्ञात रहे बालोद विधानसभा क्षेत्र में आरंभ से ही अच्छे, कुशल, योग्य व सुलझे हुए नेताओं का नेतृत्व प्राप्त हुआ है। क्षेत्र के इतिहास को नया मोड़ देते हुए भैयाराम सिन्हा ही ऐसे प्रथम विधायक हुए हैं जिन्हें पुलिस व कानून से एक माह से भागे-भागे फिरना पड़ रहा है। क्षेत्र के सुधि मतदाताओं व प्रबुद्ध वर्ग में विधायक की इन कारगुजारियों का अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। भाजपा व कांग्रेस के नेता भी अब खुलकर कहने लगे हैं, जो कुछ इन दिनों हो रहा है वह ठीक नहीं है।


प्रशासन से सीधी टकराहट

विधायक भैयाराम सिन्हा की जिले के कलक्टर राजेश सिंह राणा, जिला प्रशासन के आला अधिकारियों व पुलिस प्रशासन से सीधी टकराहट है। लगभग 6 से अधिक बार उनकी सीधी लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है। लोगों के अनुसार विधायक के गैर जिम्मेदाराना आक्रामक रवैए को देखते हुए उनके सहयोगी कांग्रेसी भी अब कन्नी काटने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी आरंभ से इस मामले में औपचारिक रुचि ली थी। अब पार्टी ने भी पल्ला झाड़ लिया है ऐसे में विधायक सिन्हा अकेले पड़ गए हैं।


विधायक को गिरफ्तार करेंगे

पत्रिका से चर्चा में एसपी आरीफ एच शेख ने स्पष्ट कहा है कि विधायक पुलिस को चकमा देकर फरार है। यदि वे स्वयं आत्मसमर्पण नहीं करेंगे तो पुलिस उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार करेगी। न्यायालय ने विधायक को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसका हम पालन करेंगे। बताया जाता है कि अपने इस प्रयास में पुलिस ने विधायक के सभी संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की है। विधायक के निकटतम लोगों के घरों में भी तलाशी ली गई है। फिलहाल विधायक फरार हैं।