11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तर के 448 खिलाडिय़ों को 1 करोड़ 87 लाख 43 हजार 914 रुपए का अनुदान जारी

खिलाड़ी होने के नाते खिलाड़ी का दर्द समझने वाली पूर्व ओलंपियन और राजस्थान में खेलों की अलख की जगाने का बीडा उठाने वाली राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया ने अपने एक्शन को अमलीजामा पहनाते हुए राजस्थान के खिलाडिय़ों की काफी समय से रूकी हुई अनुदान राशि को सोमवार को जारी किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Satish Sharma

•

Updated: 15 Mar 2022, 12:33 AM IST

राज्य स्तर के 448 खिलाडिय़ों को 1 करोड़ 87 लाख 43 हजार 914 रुपए का अनुदान जारी

राज्य स्तर के 448 खिलाडिय़ों को 1 करोड़ 87 लाख 43 हजार 914 रुपए का अनुदान जारी

जयपुर। खिलाड़ी होने के नाते खिलाड़ी का दर्द समझने वाली पूर्व ओलंपियन और राजस्थान में खेलों की अलख की जगाने का बीडा उठाने वाली राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया ने अपने एक्शन को अमलीजामा पहनाते हुए राजस्थान के खिलाडिय़ों की काफी समय से रूकी हुई अनुदान राशि को सोमवार को जारी किया।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की अध्यक्ष डॉ.कृष्णा पूनिया ने बताया कि राज्य सरकार ने खिलाडिय़ों की अनुदान राशि के साथ संस्थाओं को भी अनुदान राशि स्वीकृत कर दी है।
वर्तमान सरकार के कार्यकाल (दिसंबर 2018 से लगातार) में राज्य के 4702 खिलाडिय़ों को कुल 39,69,75,619/- रूपये और 70 खेल संस्थाओं को राशि रूपये 2,34,07,500/- की स्वीकृति राज्य सरकार से प्राप्त हुई है। राज्य सरकार ने वर्तमान में कुल 448 खिलाडिय़ों को राशि रूपये 18,74,3914/- का भुगतान खिलाडिय़ों को किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस लिस्ट में सर्वाधिक पुरस्कार राशि पैरा खिलाड़ी श्री सुन्दर सिंह गुर्जर, श्री गुरजन्ट सिंह, श्रीमती कंचन बाला, श्रीमती उमा देवी, श्री जगदीश तेली, श्री उपेन्द्र आर्य और सुश्री शताब्दी अवस्थी को रूपये तीन-तीन लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर जारी करने की कार्यवाही की जा रही है।
डॉ. कृष्णा पूनिया ने बताया कि इसके अलावा पॉवरलिफ्टिंग की सुश्री राजकुमारी यादव को 2.25 लाख, सीमा चौबिसा को 2.13 लाख और कलवंत स्वामी को 2.12 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस वर्ष खिलाडिय़ों को अनुदान राशि के रूप में 14,89,81,510/- रूपये स्वीकृत किये गये है। यह अनुदान राशि कुल 2270 खिलाडिय़ों के लिए स्वीकृत की गई है।
खेल परिषद् अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया ने सोमवार को अधिकारियों की पृथक से बैठक आहुत की और उन्हें खिलाडिय़ों से संबंधित समस्याओं को टॉप प्रायोरिटी से समाधान करने के निर्देश दिये। साथ ही समय-समय पर उन्हें अवगत कराने की हिदायत भी दी।