पत्रिका की पहल
कोरोना की दूसरी लहर में घरों में शुरू हुआ था हनुमान चालीसा का जाप
कोरोना काल की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान पत्रिका ने कीर्तन, अजान, अरदास-प्रार्थना की आवाज लॉक... शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जवाहर नगर, सेक्टर 6 सहित शहर के अन्य इलाकों में लोगों ने स्थानीय पार्क को ही आस्था के दरबार बना लिया था। हनुमान चालीसा के पाठ से शुरुआत के बाद प्रार्थना-आरती की जाती थी।