दरअसल, इस बार 30दिनों के सावन माह में पांच सोमवार शामिल है। इसके चलते सावन में विशेष संयोग बनने वाला है। संक्राति गणना के मुताबिक सावन में रोटक व्रत लग रहा है। शास्त्रों की मानें तो जिस सावन के महीने में पांच सोमवार आते हैं, उस साल रोटक व्रत लगता है। ऐसी मान्यता है कि पाचोंं व्रत करने पर भगवान शिव जल्दी खुश होते हैं और अपने भक्त की पुकार जल्द सुनते हैं। भक्त के द्वारा मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है।