4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vyaghat Yog – कई बार होते हैं घात पर हर बार बच जाते हैं ऐसे लोग, जानिए आज जन्म लेनेवालों के गुण—अवगुण

ज्योतिष में जन्म समय के योग जातक के व्यवहार—विशेषता, गुण—अवगुणों के बारे में बहुत कुछ जानकारी दे देते हैं। 03 अक्टूबर 2020 को रात्रि 10 बजकर 07 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। इसके उपरांत हर्षण योग प्रारंभ हो जाएगा। आप भी जानिए इनमें जन्म लेनेवाले बच्चे आखिर कैसे होंगे!
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 3 Oct 2020, 9:37 AM IST

Harshan Yog , Kundli Me Vyadhat Yog , Auspicious Yog In Kundli

Harshan Yog , Kundli Me Vyadhat Yog , Auspicious Yog In Kundli

जयपुर. ज्योतिष में जन्म समय के योग जातक के व्यवहार—विशेषता, गुण—अवगुणों के बारे में बहुत कुछ जानकारी दे देते हैं। 03 अक्टूबर 2020 को रात्रि 10 बजकर 07 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। इसके उपरांत हर्षण योग प्रारंभ हो जाएगा। आप भी जानिए इनमें जन्म लेनेवाले बच्चे आखिर कैसे होंगे!

व्याघात योग
मंगल के प्रभुत्व वाले इस योग में जन्मा जातक बिल्कुल खरा होता है. कठोर स्वभाव और कटु वचनों के कारण इनके कई दुश्मन बन जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि जातक का प्रारंभिक जीवन अभावों में बीतता है लेकिन जवानी में उसे सुख मिलने शुरु हो जाते हैं।

ऐसे लोग प्राय: हिंसक होते हैं। इनमें किसी के प्रति दया भाव नहीं रहता। ये जातक खुद को फौलाद जैसा मजबूत बना लेते हैं, कैसी भी परिस्थिति में जीने के अभ्यस्त बन जाते हैं। खतरों से खेलने के लिये लालायित रहते हैं। अपने सुखों की ज्यादा चिन्ता नहीं करते हैं।

सबसे खास बात यह है कि ऐसे लोग चीते जैसे फ़ुर्तीले होते हैं। अक्सर खास लोग ही इनके साथ घात करते हैं और मार डालने की कोशिश करते हैं लेकिन ये प्राय: बच जाते हैं। ग्रह स्थिति बहुत कमजोर हो तो ही इनके साथ घात संभव है।