2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: हथौड़े से सिर फोड़कर कर पत्नी की हत्या, फिर खुद ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

Jaipur Crime News: दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म गायत्री नगर में रविवार सुबह गृह क्लेश के कारण पति ने पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Singhal

•

Updated: 26 Aug 2024, 11:27 AM IST

Jaipur Crime News

Jaipur Crime News: जयपुर। दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म गायत्री नगर में रविवार सुबह गृह क्लेश के कारण पति ने पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने विषाक्त पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। सुबह दस बजे तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी ने घंटी बजाई। जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो दोनों फर्श पर पड़े थे। फर्श पर खून फैला हुआ था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में हैवानियत, 4 साल की बच्ची के साथ रेप, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पति को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई ने जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

शिप्रापथ थानाप्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हत्या की शिकार सरिता गुप्ता (50) महारानी फार्म गायत्री नगर की रहने वाली थी। उसका पति विष्णु गुप्ता पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर है। उनका बेटा शशांक चेन्नई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। रविवार सुबह 5 बजे चेन्नई की फ्लाइट होने की वजह से तड़के 4 बजे सरिता और विष्णु शशांक को छोड़ने एयरपोर्ट गए थे। आने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ।

इस पर विष्णु ने हथौड़े से सरिता के सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कमरे में विष्णु अचेत पड़ा हुआ था। पास में विषाक्त पदार्थ की बोतल भी मिली। इसी दौरान उसे उल्टी भी हुई थी। उधर, पुलिस से सूचना मिलने के बाद बेटा शशांक जयपुर के लिए रवाना हो गया है। शशांक के आने के बाद ही सरिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

50 लाख रुपए मांग रहा था

पुलिस ने बताया कि सरिता के भाई संदीप ने जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि विष्णु गुप्ता बहन से 50 लाख रुपए लाने और दुकान मांग रहा था। वह बहन से मारपीट करता था।