30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए बेहतर है ओमेगा 7

ओमेगा 7 के नेचुरल सोर्स के रूप में सी बक्थोर्न ऑयल का सेवन किया जा सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 15 Feb 2020, 3:16 PM IST

ओमेगा फैटी एसिड स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनसे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ लिए जा सकते हैं। इसमें एक ओमेगा 7 भी होता है, जो कई की शारीरिक क्रियाओं को सुचारू करने के लिए आवश्यक होता है। इसके लिए सबसे बेेहतरीन सोर्स सी बकथॉर्न ऑयल होता है। यह औषधीय तेल वात रोग, गठिया, चर्म रोग आदि की समस्याओं को दूर करने में बहुत कारगर होता है। इसमें मिनरल्स, प्रोटीन और विटामिन सहित कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जो हमें गंभीर बीमारियों से बचाता है। जानते हैं डाइट में इस ऑयल को शामिल करने से किस तरह के स्वास्थ्य लाभ लिए जा सकते हैं...

हार्ट के लिए हेल्दी
ओमेगा 7 को हार्ट के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह बैड कोलेस्ट्रोल कम करने साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रोल का स्तर भी बढ़ाता है। इस तरह कई तरह की कार्डियोवैस्कुलर डिजीज की आशंका को कम किया जा सकता है। यह ट्राईग्लिसराइड के स्तर को भी कम करता है।

दूर होगा इंफ्लेमेशन
इंफ्लेमेशन संबंधी समस्याओं को दूर करने में ओमेगा 7 को लाभकारी माना जाता है। इस तरह रूमेटॉइड आर्थराइटिस, टाइप-1 डायबिटीज, सोराइसिस, अल्जाइमर्स आदि रोगों की आशंका को कम किया जा सकता है। स्टडी से भी सामने आया कि ओमेगा 7 इंफ्लेमेशन को दूर करता है।

ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म
इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाने के लिए ओमेगा 7 को उपयोगी माना गया है। इस तरह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। मधुमेह रोगियों को इस तेल को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। मधुमेह संबंधी अन्य बीमारियों की आशंका भी कम हो सकती है। हालांकि ऑयल के सेवन से पहले चिकित्सक का परामर्श ले लें।

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए
पा चन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी ओमेगा 7 को लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स जैसे गेस्ट्रिक अल्सर, हार्टबर्न और एसिड संबंधी समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ओमेगा 7 का सप्लीमेंट ले सकते हैं।

त्वचा को पोषण
ओमेगा 7 त्वचा को भी पोषण देने का काम करता है। इससे एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसलिए यह त्वचा को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। इतना ही नहीं, ओमेगा 7 कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट कर त्वचा में कसावट लाता है। इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी त्वचा रोगों की आशंका कम करती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग