28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain in Jaipur : जयपुर में छाई घनघोर घटाएं, जोरदार बारिश

Heavy Rain in Jaipur : जयपुर में छाई घनघोर घटाएं, शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 9 Aug 2019, 4:08 PM IST

Heavy Rain in Jaipur : जयपुर में छाई घनघोर घटाएं, जोरदार बारिश

Heavy Rain in Jaipur : जयपुर में छाई घनघोर घटाएं, जोरदार बारिश

जयपुर. heavy rain in Jaipur : जयपुर में शुक्रवार को सुबह 19 किलोमीटर प्रतिघटें की रफ्तार से बही पुरवाई हवा ने मौसम सुहावना कर दिया। सुबह तापमान 28 डिग्री ( Jaipur Weather Forcast ) दर्ज हुआ है।

सुबह से बादलों और सूरज की लुकाछिपी चल रही है। सुबह जहां शहर में कई बादल छाएं और फुहारे आईं। वहीं दोपहर बारह बजे तेज गर्मी और उमस से शहरवासी बेहाल हो गए।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घनघोर घटाएं छाई ( Rajasthan Weather Forcast ) और अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। करीब दस मिनट तक शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। उसके बाद फिर से धूप निकल आई। करीब 10.15 मिनट हुई बारिश से लोगों गर्मी और उमस से राहत मिली। साथ ही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बीसलपुर बांध में पानी की आवक जारी

बारिश का दौर कभी धीमा तो कभी तेज बना रहा है लेकिन बीसलपुर बांध में पानी ( Bisalpur Dam Water Lavel ) की आवक जारी है। डेम के जलस्तर में बीते घंटे में करीब आधा मीटर बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि डेम में पानी की आवक में सहायक त्रिवेणी में पानी का बहाव कुछ कम हुआ है लेकिन फिर भी डेम का वाटर गेज तेजी से बढ़ रहा है।

शु्क्रवार सुबह 6 बजे डेम का जलभराव 309.47 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। वहीं बांध में अब तक करीब 5 टीएमसी पानी का स्टॉक जमा होने पर अगले साल फरवरी माह तक जलापूर्ति लायक पानी डेम में उपलब्ध हो गया है।

Read More : https://www.patrika.com/jaipur-news/bisalpur-dam-1-4949316/

यहां भारी बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग ने 12 जिलों में आज हाइअलर्ट ( Alert for heavy Rain ) जारी किया है, पूरब से लेकर पश्चिमी राजस्थान में मानसून सक्रिय है। आज बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, टोंक और उदयपुर जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।

वहीं 10 अगस्त को भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर और बांसवाड़ा के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानमान मौसम केंद्र ने जताया है।